उत्तराखंड समाचार

एसएसपी ने किया गुड सेमेरिटन को सम्मानित

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आप भी अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाएं।

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे ने आज गुड सेमेरिटन को सम्मानित किया। जो बचाये किसी का अनमोल जीवन, वो कहलाये गुड सेमेरिटन। ऐसा व्यक्ति जो नेकनीयती से, बिना किसी स्वार्थ के स्वेच्छा से किसी भी आपात कालीन स्थिति में सहायता प्रदान करने के लिए आगे आता है, गुड सेमेरिटन कहलाता है। जनपद पौड़ी के संजय कुमार पाण्डेय पुत्र शिवनन्द निवासी श्रीनगर, जनपद पौड़ी गढ़वाल व श्री भूपेश बमराड़ा पुत्र कमलादत्त, निवासी श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारा विगत 14 फरवरी को खण्डाह के पास श्रीनगर पौड़ी रोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलेरो के घायल चालक जयप्रकाश भण्डारी को अपने वाहन में बैठाकर समय से अस्पताल पहुँचाकर गुड सेमेरिटन की भूमिका निभाई गयी। जिन्हें आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा गुड सेमेरिटन से सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की सभी नागरिकों से अपील :-
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि आप भी अच्छे नागरिक होने का फर्ज निभाएं। जब भी कहीं कोई दुर्घटना घटित होती है और यदि आप मौके पर मौजूद रहते हैं तो आप घायल व्यक्ति को निकटवर्ती अस्पताल में पहुँचाकर केंद्र/राज्य सरकार की इस अति महत्वपूर्ण योजना से लाभान्वित होने के साथ-साथ मानवता का धर्म भी निभा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button