उत्तराखंड समाचार

नव नियुक्त मण्डल प्रभारी की बैठक आयोजित

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा की महानगर के पदाधिकारी एवं मंडल के प्रभारीयों ने ही इस पूरे महानगर को ऊचांईयों की बुलंदी पर ले जाने का कार्य करना है।

देहरादून। आज महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में नव नियुक्त मण्डल प्रभारी एवं मण्डल अध्यक्षों की प्रथम बैठक आयोजित की गई हुई। जिसका संचालन महानगर महांमत्री बिजेन्द्र थपलियाल एवं सुरेन्द्र सिंह राणा ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा की महानगर के पदाधिकारी एवं मंडल के प्रभारीयों ने ही इस पूरे महानगर को ऊचांईयों की बुलंदी पर ले जाने का कार्य करना है। सभी लोग भारतीय जनता पार्टी के बहुत ही जिम्मेदार पदाधिकारी हैं। 29 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम सभी मण्डल अध्यक्ष एवं प्रभारी प्रत्येक बूथों पर आयोजित करे। महानगर प्रभारी कुलदीप कुमार की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मण्डल प्रभारीयों की घोषणा की। डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मण्डल प्रभारी विमल उनियाल, केदार नगर मण्डल प्रभारी संतोष सेमवाल, पं. दीन दयाल नगर मण्डल प्रभारी बिजेन्द्र थपलियाल, धर्मपुर नगर मण्डल प्रभारी सुरेन्द्र राणा, तपोवन मण्डल प्रभारी देवेन्द्र राणा, वीर चन्द्र सिंह गढवाली मण्डल प्रभारी सुनील शर्मा, रायपुर मण्डल प्रभारी गोविन्द मोहन, करनपुर नगर मण्डल प्रभारी संकेत नौटियाल, अम्बेडकर नगर मण्डल प्रभारी संदीप मुखर्जी, प्रेमनगर कांवली मण्डल प्रभारी राजेश काम्बोज, जीएमएस नगर मण्डल प्रभारी श्रीमती बबीता सहोत्रा, मसूरी मण्डल प्रभारी रतन सिंह चैहान, शहीद दुर्गामल नगर मण्डल प्रभारी मोहित शर्मा, श्रीदेव सुमन नगर मण्डल प्रभारी उमा नरेश तिवारी को शामिल किया।

Related Articles

Back to top button