उत्तराखंड समाचार

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत के लिये होगा प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हेतु सभी वरिष्ठ नेतागणों से सुझाव आमंत्रित किये गये हैं तथा इन सुझावों पर भी चर्चा की जायेगी।

देहरादून 16 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में कन्या कुमारी से कश्मीर तक आयोजित ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की अपार सफलता के उपरान्त कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड सहित देशभर में 26 जनवरी से ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ की शुरूआत के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्रवान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में 18 जनवरी को प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रदेश पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू शिरकत करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की सफलता के उपरान्त देशभर में 26 जनवरी से प्रारम्भ होने वाले ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ की तैयारी एवं रूपरेखा हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन देहरादून में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रदेश पर्यवेक्षक अजय कुमार लल्लू की उपस्थिति में विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया है। विजय सारस्वत ने बताया कि 18 जनवरी को प्रातः 11ः00 बजे से प्रदेश समन्वय एवं राजनैतिक मामले समिति की बैठक, 12ः00 बजे से कांग्रेस पार्टी के विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागणों की बैठक, 14ः00 बजे से पार्टी के जिला/महानगर अध्यक्ष तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के लिए नियुक्त जिला एवं महानगर पर्यवेक्षक तथा विधानसभा 2022 के प्रत्याशीगणों की बैठक के साथ ही सायं 16ः00 बजे से पार्टी के अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई है। विजय सारस्वत ने यह भी बताया कि बैठक में सभी वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति में सभी पर्यवेक्षकों की आख्या के आधार पर हाथ से हाथ जोडो अभियान का रूट एवं रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जायेगी। उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान हेतु सभी वरिष्ठ नेतागणों से सुझाव आमंत्रित किये गये हैं तथा इन सुझावों पर भी चर्चा की जायेगी। साथ ही मुख्य स्थानों पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की रैलियों के स्थान निर्धारित किये जायेंगे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581