उत्तराखंड समाचारदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंकज मैसोन ने किया झंडारोहण

ध्वजारोहण के साथ धूमधाम से मनाया गया स्वाधीनता दिवस

देहरादून। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आज दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने एनसीसी डिफेंस कॉलोनी, रायपुर, पटेल नगर,  डिस्पेंसरी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर में झंडारोहण किया। वहीं उन्होंने उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जाखन स्थित आवास पर आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम मे भाग लिया। शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुये पंकज मैसोन ने कहा की भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने पर एक साल से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। इसके तहत भारत ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ भी किया था। देश के सभी शहरों में, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक इस अभियान की धूम मची रहीं। भारत को आजाद हुए 75 वर्ष हो चुके हैं और देश आजादी का अमृत महोत्‍सव मना रहा है। इस दौरान बहुत कुछ बदला है। देश ने कच्ची सड़क से एक्सप्रेस वे तक का सफर तय किया है, तो कोयले से चलने वाली रेलगाड़ी से लेकर मेट्रो तक देखी है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से देश हर एक क्षेत्र में नए-नए आयाम स्थापित कर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। पंकज मैसोन ने कहा की देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज देश के प्रत्येक घर में तिरंगा शान से लहरा रहा है, हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक होने के साथ देशवासियों की एकजुटता का परिचय दे रहा है। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन हमें आत्मचिन्तन करने तथा महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। आज का दिन हम सब को यह प्रेरणा देता है कि हम समरसता, समृद्धि, खुशहाली से राष्ट्र निर्माण की तरफ बढ़ें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के युवा सचिव दिव्य सेठी, महामंत्री पंकज दीदान, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा सचिव दिव्य सेठी, सदस्य रजत गुप्ता, सदस्य मोहम्मद आरिफ, सदस्य अमित शर्मा, सदस्य अमन,  पुनीत सेहगल,  तपोवन रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष भुवन पालीवाल, भारतीय मानव अधिकार संगठन अध्यक्ष राम कपूर मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464