उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

विपरीत परिस्थितियों में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दिखाए गए साहस,

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा की पैनेसिया हॉस्पिटल में आग लगने की घटना अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। उन्होंने घटना से प्रभावित लोगों से भेंट करने के उपरांत पैनेसिया हॉस्पिटल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आज पैनेसिया हॉस्पिटल में आग लगने की दुखद घटना के उपरांत अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित रूप से कैलाश हॉस्पिटल, जोगीवाला शिफ्ट किया गया। मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कैलाश हॉस्पिटल पहुंचकर शिफ्ट किए गए मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। विपरीत परिस्थितियों में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा दिखाए गए साहस, तत्परता और मानवीय संवेदनाओं की सराहना करता हूं।

Related Articles

Back to top button