उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरें

राजस्व न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों पर विशेष रूप से की चर्चा

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कानून-व्यवस्था, राजस्व वसूली तथा विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग, नियमित पुलिस, राजस्व पुलिस, वन विभाग तथा राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विभागीय प्रगति, लंबित मामलों तथा राजस्व न्यायालयों में चल रहे प्रकरणों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करते हुए आपराधिक गतिविधियों, विशेषकर महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखने तथा अपराध की स्थिति में सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज़ किए गए वाहनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही साथ प्रवर्तन कार्यों को और प्रभावी बनाया जाए। राजस्व प्राप्ति एवं कर संग्रह की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री कोष से आर्थिक सहायता से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र जी, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा जी, जॉइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात जी, उपजिलाधिकारी श्री संजय कुमार सहित सभी तहसीलदार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button