उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेनेे ग्राउड जीरो पर उतरे एसएसपी दून

देहरादून। जनपद में लगातार होते धरना- प्रदर्शनो, रैलियों के दृष्टिगत प्रभावित होने वाले मार्गो का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। प्रदर्शनों, रैलियों के दौरान की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विभिन्न मुद्दों व मांगो को लेकर जनपद में होते धरना- प्रदर्शनों, रैलीयो के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ग्राउंड जीरो पर उतरकर प्रदर्शनों, रैलियों से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों, मार्गो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों से धरना-प्रदर्शनो, रैलियों के दौरान किये जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों, बैरिकेड व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के उपरांत एसएसपी देहरादून द्वारा अधिनस्त अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धरना- प्रदर्शनों, रेलियों के दौरान सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखा जाये कि पुलिस व्यवस्था से आमजन अथवा स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे, यदि किसी मार्ग पर धरना प्रदर्शन, रैली के कारण आमजन का आवागमन बंद करना पड़े तो समय से इसकी सूचना को प्रचारित, प्रसारित कर दिया जाये। बैठक व भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस क्षेत्राधिकार नगर, पुलिस क्षेत्राधिकार डालनवाला, पुलिस क्षेत्राधिकार यातायात, निरीक्षक डालनवाला, निरीक्षक यातायात व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464