उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

उत्साह के साथ मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पावन पर्व

देहरादून। महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैं। यह पूजा व्रत रखने के दौरान की जाती है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। महाशिवरात्रि का पर्व शिव-पार्वती के विवाह का शुभ अवसर माना जाता है। इस दिन की गई भक्ति और पूजा से भक्तों को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।श्रद्धालुओं का मानना है कि महाशिवरात्रि पर किए गए जलाभिषेक से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन देहरादून के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और पूरा शहर शिवमय हो जाता है। शिवरात्रि की इस पावन बेला पर हर ओर भक्ति का सागर देखने को मिलता है। भक्तों का उत्साह चरम पर दिखता है, और मंदिरों में भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर देहरादून के सभी शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भक्तों की आस्था और भक्ति के रंग में डूबे मंदिरों में शनिवार रात से ही विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो जायेगा। शिवभक्त पूरी श्रद्धा के साथ जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए मंदिरों में उमड़ते हैं। इस अवसर पर देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इस बार 51 सौ लीटर दूध और पंचमेवा से महादेव का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 12:30 बजे से आम श्रद्धालुओं को जलाभिषेक की अनुमति दी जाएगी। महाशिवरात्रि के अवसर पर देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है। मंदिर प्रशासन ने भक्तों के सुचारू दर्शन और जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। टपकेश्वर सेवा दल और पुलिस प्रशासन मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। महाशिवरात्रि के मद्देनजर देहरादून पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। खासतौर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464