उत्तराखंड समाचार

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये संयुक्त निरीक्षण

दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये तत्काल किये जा सकने वाले उपायों पर चर्चा

देहरादून, 24 मार्च। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिये पुलिस, परिवहन तथा एनएच के अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये तत्काल किये जा सकने वाले उपायों पर चर्चा की। अधिकारियों ने टोल प्लाजा के दोनो ओर रम्बल स्ट्रिप, ब्रेकरों की संख्या बढाने, लेन डिवाइडरों की लम्बाई बढाने तथा लेन साइनों पर कैट आई लगवाने के निर्देश दिये। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुई सडक दुर्घटना के कारणों की जांच तथा दुर्घटना रोकने के लिये तत्काल किये जा सकने वाले उपायों के सम्बन्ध में चर्चा के लिये पुलिस, परिवहन तथा एनएच के अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल के स्थलीय निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिये अनेक उपाय सुझाये गये। टोल प्लाजा पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिये टोल प्लाजा के दोनो ओर रम्बल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकरों की संख्या बढाये जाये। वर्तमान में टोल प्लाजा की अलग-अलग लेनों में जाने के लिये बनाये गये रोड साइन मिट गये हैं, उक्त स्थानों पर पीले रंग से रोड मार्किंग कर उन पर कैट आई लगाये जायें, जिससे वाहन चालकों को अलग-अलग लेनों में जाने की स्पष्ट जानकारी मिल सके। टोल प्लाजा के दोनो ओर डिवाइडर लेन काफी छोटी हैं, उक्त डिवाइडर लेनों को लगभग 30 मीटर तक आगे बढाया जाये। टोल प्लाजा के पास ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने के लिये स्पीड कैमरे लगाये जायें। संयुक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, एआरटीओ देहरादून, एआरटीओ ऋषिकेश, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएच तथा पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464