उत्तराखंड समाचार

अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन

पूर्व सीएम ने दिखाई हरी झंडी, अयोध्या रवाना हुए रामभक्त

देहरादून। आज अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में दूनवासी अयोध्या पहुंचकर रामलला की दर्शन करेंगे। ट्रेन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 1074 लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और टिहरी सांसद माला राजलक्ष्मी शाह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राम मंदिर के दर्शन को लेकर दूनवासियों में खासा उत्साह दिखा। ट्रेन सुबह 2:55 बजे अयोध्या कैंट पहुचेंगी। इसके बाद स्टेशन से बसों के माध्यम से राम जन्मभूमि पहुचेंगे। यहां रामलला के दर्शन के बाद अन्य मंदिरों का भ्रमण कराया जाएगा। अयोध्या दर्शन के बाद 24 फरवरी की रात 12:40 बजे ट्रेन अयोध्या कैंट से दून के लिए रवाना होगी और दोपहर में 2:40 बजे दून पहुचेंगी।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464