उत्तराखंड समाचार

मिट्टी की ढांग में दबकर तीन महिलाओं की मौत

रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले के सीमावर्ती चिरबटिया क्षेत्र में यह घटना हुई।

रुद्रप्रयाग: मिटटी की ढांग के नीचे दबने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। दो अन्‍य ने भागकर किसी तरह जान बचाई। रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले के सीमावर्ती चिर‍बटिया क्षेत्र में यह घटना हुई। पांच महिलाएं यहां एक टीले पर बनी गुफा में मिटटी की खोदाई कर रही थी, तभी भारी मात्रा में मिटटी ढह गई। तीन महिलाएं वहीं दब गई, जबकि बाहर की तरफ खडी दो म‍हिलाएं भाग खडी हुई। रुद्रप्रयाग से तकरीबन 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चिरबटिया में यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद से महिलाओं के घर कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार महिलाएं दोपहर में घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थी। जब देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची तो परजिन उन्हें ढूंढ़ने के लिए गए। फिर पता चला कि महिलाएं मिट्टी में ही दब गई हैं।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button