उत्तराखंड समाचार

युवा मोर्चा महानगर देहरादून की बैठक का आयोजन

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून ने भगवान से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर कार्यालय पर युवा मोर्चा महानगर देहरादून की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विषेश रूप से भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक में युवा मोर्चा महानगर देहरादून के महानगर पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। जिसमें पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। बैठक मे चमोली में हुई हृदय विदारक घटना में मृत आत्माओं की शांति के लिए युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून ने भगवान से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Related Articles

Back to top button