उत्तराखंड समाचार

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को निशाने पर लिया

कांग्रेस के कुछ नेता जानबूझकर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जिनसे पार्टी उलझकर रह जाए।

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को निशाने पर लिया और मजाक-मजाक में बड़ी बात कह गए। उन्होंने व्यंग्य किया कि कुछ लोग ऐसे हैं जो जन्मजात मुख्यमंत्री और मंत्री बनाने के विशेषज्ञ हैं। ऐसे व्यक्तियों से बचा जाना चाहिए। उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मीडिया से बातचीत करते हुये कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता जानबूझकर ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जिनसे पार्टी उलझकर रह जाए। वह जो कुछ कहते हैं, उसका आधा हिस्सा ही देखते हैं। यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास ऐसे क्षमतावान नेता भी हैं जो राष्ट्रीय फलक पर चमकने का माद्दा रखते हैं। पार्टी के कार्यकर्ता ज्वलंत विषयों से पीछे हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जानबूझकर मुस्लिम यूनिवर्सिटी को तूल दिया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता उसका भी विरोध करते नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कभी मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बात कही है तो उसे साबित कर दिखाया जाए। इसके लिए वह इनाम बढ़ाने की घोषणा भी कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button