उत्तराखंड समाचार

थाना सेलाकुई में गोष्ठी का आयोजन

वर्तमान में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान संपूर्ण राज्य में जोर शोर से चल रहा हैं,

देहरादून। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत थाना सेलाकुई क्षेत्र में निवासरत व्यापार मंण्डल के पदाधिकारियों व सर्राफा व्यापारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों के साथ थाना सेलाकुई में गोष्ठी व शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वर्तमान में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान संपूर्ण राज्य में जोर शोर से चल रहा हैं, तथा इसके साथ ही जनपद देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा भी लगातार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में स्कूल, कॉलेज, एवम अन्य शिक्षण संस्थाओं में नशे को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, तथा साथ ही जनपद में नियुक्त राजपत्रित अधिकारियों एवम समस्त थाना प्रभारियों को भी इस संबंध में अपने-अपने स्तर से व्यापक रूप से जनजागृक्त अभियान चलाए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए जा रहे हैं। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर के पर्यवेक्षण में आज थानाध्यक्ष सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई क्षेत्र अंतर्गत निवासरत समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सर्राफा व्यापारियों तथा अन्य गण मान्य व्यक्तियों को आमंत्रित कर थाना सेलाकुई पर गोष्ठी व शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी से ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में अपना -अपना सहयोग प्रदान करने तथा अपने-अपने क्षेत्र से ड्रग्स का उन्मूलन करने हेतु उच्चाधिकारी गणों से प्राप्त निर्देशों को भली भांति अवगत कराया गया। साथ ही सभी आगंतुकों को नशे के विरुद्ध शपथ को अंगीकृत कराया गया। जिस पर जनपद पुलिस के इस प्रयास की आम जनमानस, गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रशंसा की गई है। उक्त अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान देने हेतु सभी ने आश्वस्त किया है। इस प्रकार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के संबंध में लगातार जागरूकता अभियान एवम इस अभियान में आम नागरिकों, अन्य सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, गणमान्य व्यक्तियों, स्कूल कॉलेज के छात्र, छात्राओ, एवम अन्य शिक्षण संस्थाओं के छात्रों को लगातार जोड़ा जा रहा हैं। इस अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार- प्रसार किया जा रहा हैं।

Related Articles

Back to top button